ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

प्रतिष्ठित व्यापारी का पुत्र सट्‌टा खिलाते पकड़ा जौरा कस्बे में पिता की बड़ी दुकान, बेटा खिला रहा था सट्‌टा

मुरैना के जौरा कस्बे में एक व्यापारी का पुत्र सट्‌टा खिलाते पुलिस ने पकड़ा है। पिता की पूरे कस्बे में प्रतिष्ठा है वहीं पुत्र सट्‌टा खिलाकर लोगों को सट्‌टे की लत लगा रहा था। पुलिस ने व्यापारी पुत्र को उस समय पकड़ लिया जब वह सट्‌टे की पर्चियां बांट रहा था। बता दें, कि जौरा कस्बे में मयंक सिंघल पुत्र राजेश सिंघल, उम्र 21 वर्ष, उस समय पुलिस की गिरफ्त में आ गया जब वह सट्‌टे की पर्चियां बांट रहा था। वह जौरा के एमएस रोड स्थित अशोक शिवहरे की दुकान के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी में बैठकर लोगों को सट्‌टे का नंबर लिखी पर्चियां बांट रहा था। इसके साथ ही वह मोबाइल पर लोगों को सट्‌टा खिला रहा था। जौरा थाना पुलिस को जैसे ही मुखबिर ने सूचना दी आरक्षक मुकेश राजावत पुलिस बल के साथ वहां पहुंचा तथा चुपके से पर्चियां बांट रहे मयंक सिंघल की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। जब उसे पक्का यकीन हो गया कि यह सट्‌टे की पर्चियां बांट रहा है तो उसने उसे गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ऑफीसर कॉलोनी, व्यास गली में रहता है तथा उसकी उम्र 21 वर्ष है। उसके पिता का नाम राजेश सिंघल है जो कि कस्बे के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। पुलिस ने जब उसकी जेब से तलाशी ली तो उसके जैकेट की दाहिनी जेब से दो सट्‌टे के नंबर लिखी पर्चियां तथा नगद 2760 रुपए मिले। इसके साथ ही एक नारंगी रंग का डाट पेन बिना कैप के मिला। दो मोबाइल एक ओप्पो कंपनी तथा एक वीवो कंपनी का भी उसके पास से पुलिस ने जब्त किया है। FIR FIR पिछले सात माह से खिला रहा था सट्‌टा पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले सात महीने से सट्‌टा खिलाने का काम कर रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके पास से जो दो फोन तथा पेन मिला हैं उनका उपयोग वह सट्‌टा खिलाने में करता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button