ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

डबरा भीतरवार अनुभाग में फैले फर्जी नर्सिंग कालेजों के मकड़ जाल पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं।

मध्यप्रदेश में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे नर्सिंग कॉलेजों पर अब भले ही हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है. लेकिन उसके बाद भी डबरा भीतरवार छेत्र में फर्जी तरीके से कई नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे है जिन पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। आलम यह है कई किसी नर्सिंग कॉलेज में स्कूल चल रहा है तो कही कॉलेज के नाम पर सिर्फ बिल्डिंग बनी है जिसे देख कर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कई यह कॉलेज है। इलाकों में सिर्फ कागजों में ही चल रहे नर्सिंग कॉलेज, में मापदंडों को पूरा नहीं किया गया, जो कमेटी इनकी निगरानी के लिए बनाई गई है, उसने भी ईमानदारी से काम नहीं किया. नतीजा यह निकला कि कुछ नर्सिंग कॉलेज कार शोरूम तो कुछ बारात घर से संचालित किए जा रहे हैं. लेकिन सबसे खराब हालात ग्रामीण इलाकों में है. जहां कागजों में ही नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में ऐसा फर्जीवाड़ा सबसे ज्यादा किया गया है. हालिया मामला भीतरवार अनुभग के ग्राम मानपुर बजेरा के बिच बने जय श्री श्याम कृपा नर्सिंग कॉलेज का है जिसमे कॉलेज की जगह स्कूल संचालित किया जाता है वो भी गेट बंद कर ताकि किसी को पता न चले की नर्सिंग की पढ़ाई यहां छोटे छोटे बच्चे करते है लिहाजा ऐसे नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जिम्मेदारो को इस तरफ ध्यन देना चाहिए जिससे इनकी मनमार्जियो पर लगाम लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button