ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

MP में 5 फिल्म और 2 वेब सीरीज की होगी शूटिंग

भोपाल | फिल्म-वेब सीरीज की शूटिंग के लिए सेंट्रल हब के रूप में विकसित मध्ययप्रदेश में देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक फिल्म टूरिज्म पॉलिसी से प्रभावित होकर शूटिंग के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रोडक्शन हाउस ओम स्पोर्टमेंट प्रदेश में 5 फिल्म और 2 वेब सीरीज शूट करेगा। कंपनी ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और म.प्र. पर्यटन विकास निगम के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रोडक्शन हाउस इन प्रोजेक्ट्स में 5 साल में 50 करोड़ रुपए का निवेश भी करेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला की मौजूदगी में बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। ओम स्पोर्टमेंट की ओर से प्रोड्यूसर आशिम खेत्रपाल और राधिका खेत्रपाल मौजूद थे। एमओयू के अनुसार कंपनी द्वारा स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देकर वेब सीरीज में मौका दिया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों का प्रचार भी होगा।

कंपनी की प्रोड्यूसर राधिका खेत्रपाल ने कहा कि आज हुआ एमओयू हमारे लिए गर्व की बात है। पर्यटन विभाग का हमेशा फिल्मकारों को सराहनीय सहयोग रहा है। हम प्रदेश में 7 प्रोजेक्ट शूट करेंगे। सभी की स्क्रिप्ट तैयार है। पहली फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ की शूटिंग जनवरी-2023 में शुरू होगी और अक्टूबर में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button