ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

इस्लामाबाद में आत्मघाती धमाका, वाहन की तलाशी के दौरान हुआ विस्फोट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बम धमाके की खबर सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में शुक्रवार को वाहन में हुए इस आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी अदील हुसैन की मौत हुई है और दो नागरिकों सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

इस्लामाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में सुबह 10:15 बजे एक संदिग्ध वाहन देखा। जब कार अधिकारियों के पास रुकी तब कार में बैठे व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला कहा जा रहा है। हालांकि पुलिस के बयान में वाहन में सवार लोगों की संख्या का जिक्र नहीं था। पुलिस ने इस इलाके में वाहनों की आवाजाही को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया और मामले की जांच जारी है।

विस्फोट के तुरंत बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी निंदा करते हुए पुलिसकर्मी के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस के जवानों को हम सलाम करते हैं। पाकिस्तानी तहरीक-ए -इंसाफ के नेता असद उमर ने कहा कि इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमलावर की उपस्थिति ने संकेत दिया कि देश तेजी से विनाश की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button