ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

फतेहाबाद का विकास सिक्किम हादसे में हुआ शहीद, गांव में शोक की लहर, रविवार को अंतिम संस्कार

फतेहाबाद: शुक्रवार को सिक्किम में भारतीय सेना की बस खाई में गिरने से हुए हादसे में जिले के गांव पीली मंदोरी निवासी विकास भी शहीद हो गया। बता दें कि चार साल पहले ही विकास खेल कोटे से फौज में भर्ती हुआ था। फरवरी 2020 में ही विकास की शादी हुई थी और उसका चार महीने का एक बेटा भी है। विकास की शहादत की खबर मिलते ही गांव में दुख की लहर दौड़ गई।

शहादत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दुकानें की बंद

विकास की शहादत की खबर परिवार वालों को फोन पर मिली थी।  इस सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया। गांव के सभी स्कूल और दुकानें भी बंद कर दिए गए। रविवार को विकास का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button