ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कर्ज चुकाने दोगुना समय देने की तैयारी में एमपी सरकार

भोपाल । मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार चुनावी साल में किसानों को राहत देने की तैयारी में है। किसानों को कर्ज चुकाने के लिए 2 गुना समय देने की तैयारी की जा रही है। सरकार फसल चक्र की समय सीमा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में गेहूं चना धान आदि फसल का क्रॉप सीजन 12 महीने का होगा। लंबी अवधि में पकने वाली गन्ने और केले की फसल की समय सीमा 18 महीने होगी।

बता दें कि प्रदेश में अल्पावधि फसलों के लिए अभी फसल चक्र 4 से 6 महीने का है। लंबी अवधि की फसलों के लिए 8 से 9 माह का फसल चक्र है। बैंक अल्पावधि फसलों का कर्ज चुकाने के लिए दो फसल चक्र की समय सीमा देती है जबकि लंबी अवधि की फसलों के लिए एक फसल चक्र की मोहलत देती है। समय सीमा बढऩे से डिफाल्टर किसानों की संख्या घटेगी। मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक किसान है इनमें से करीब 30 हजार किसान डिफॉल्टर हैं।

कमलनाथ बोले- कर्ज माफी का वादा जरुर पूरे करेंगे

सदन में किसान कर्जमाफी को लेकर हंगामे के बाद पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने फिर किसान कर्ज़ माफी का वादा दोहराया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- कहा वचन देता हूं कि हम किसान कर्ज माफी के काम को पूरा करेंगे और सुखी अन्नदाता का लक्ष्य हासिल करेंगे। मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 2 घंटे में कर्ज माफी का निर्णय लेकर 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। मैं वचन देता हूं कि हम अपने किसान कर्ज माफी के ऐलान को पूरा जरूर करेंगे।

Related Articles

Back to top button