ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

IPL में सबसे महंगे बिकनेवाले खिलाड़ी बने सैम करेन, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में विदेशी क्रिकेटर एक बार फिर सबके फेवरेट बने हुए हैं। अब तक की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन ने इतिहास रचते हुए IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ रुपये थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। निकोलस पूरन का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी काफी ऊंची कीमत मिली। 23 साल के हैरी ब्रूक ने साल 2022 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।


Related Articles

Back to top button