ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पंजाब के अमृतसर में घुसपैठ की कोशिश करते एक PAK ड्रोन को मार गिराया, BSF के जवानों ने बरसाईं गोलियां ।

पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने भारतीय सीमा के करीब पुलमोरन में घुसपैठ की कोशिश करते एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. दरअसल, पाकिस्तानी ड्रोनों के जरिये भारतीय सीमा में मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर के पास पुलमोरन में शुक्रवार (23 दिसंबर) को सुबह पौने 8 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की. ड्रोन के नजर आते ही बीएसएफ के जवानों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. फायरिंग में जवानों ने ड्रोन को मार गिराया. इस घटना को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है. नजर आते रहते हैं संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बीते दिन ही तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की. जिसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर मार गिराया था. इस महीने में पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसपैठ की करीब एक दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button