ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

आरएलडी और सपा मनायेंगी चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। सपा चरण सिंह की 118वीं जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाएगी। इस मौके पर सपा  के सभी जिला कार्यालयों पर भव्य कार्यक्रम कर तरण सिंह के योगदान और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधीवादी सोच वाले नेता थे। उनकी प्राथमिकताएं गांव और गरीब थे। केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने बजट का 70 फीसदी गांव और खेती के लिए रखा था। आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि दिवंगत नेता की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांवों में चौपाल और गोष्ठी आयोजित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा 23 दिसंबर को विधानसभा भवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button