ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

युवक ने पड़ोसी को फंसाने के लिए अपनी मां को गोली मार दी

ग्वालियर। आंतरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी को फंसाने के लिए अपनी ही मां को गोली मार दी। सब कुछ इतने शातिर तरीके से किया कि मां को भी नहीं पता चला किसने गोली मारी है। 1 दिन पहले ही युवक की पड़ोसी से लड़ाई हुई थी। वह गुस्से में था और बदला लेना चाहता था। घटना का विवरण आंतरी थाना के प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुरासानी निवासी 55 वर्षीय शारदा पत्नी पंजाब सिंह गुर्जर मंगलवार रात खेत से वापस लौट रही थी। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि उसे लगा कि किसी ने उसे पीछे से रूकने के लिए आवाज दी है। रात का अंधेरा और एकांत स्थान होने पर महिला ने अपनी गति तेज की तभी पीछे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह जिस पर वह झुक गई, पर गोली महिला के पैर में लगी। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। महिला ने शोर मचाया तो बेटा साहब सिंह वहां पर पहुंचा और घायल महिला को उठाकर खेत पर बने घर पर ले गया और परिजन के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बेटे को रेलवे स्टेशन से पकड़ा घटना के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो महिला व उसके परिजन ने गांव के एक युवक व उसके परिजन पर गोली मारने की शंका व्यक्त की थी। शंका के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की तो जिन पर आरोप लगाए थे, उनकी भूमिका संदिग्ध नजर नहीं आई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का एक बेटा अजय गायब दिखा। जब उसकी पड़ताल की तो पता चला कि वह गिर्राज जी की परिक्रमा के लिए गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उससे बात की तो उसने बताया कि वह स्टेशन पहुंच गया है और परिक्रमा करने के बाद ही आएगा। इससे पुलिस को शंका हुई और उसकी तलाश में पुलिस टीम स्टेशन पहुंची और अजय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बोला-दुश्मन को फंसाना था तो मां को मार दी गोली अजय को राउण्ड अप करने के बाद पुलिस थाने लाई और पूछताछ की तो पहले उसने खुद को बेकसूर बताया था। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार कर लिया। साथ ही बताया कि पड़ोसी से बदला लेने के लिए उसने मां पर गोली चलाई। सोचा था कि मां के बयान पर वह कार्रवाई से बच जाएग। पुलिस का कहना आंतरी थाना प्रभारी दीपक भदौरिया का कहना है कि मां को गोली मारने वाले बेटे को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है, बेटे ने एक दिन पहले हुए झगड़े में दुश्मनों को फंसाने के लिए मां को गोली मारी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button