ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना अलर्ट फिर लौटेंगी पाबंदियां!

भोपाल । दुनिया भर में कोरोना फिर लौट आया है। कोरोना से चीन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लॉकडाउन तक लगा दिया गया है। अब चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद अमेरिका और भारत भी चिंतित है। मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यदि लापरवाही बरती गई है तो फिर से पाबंदियां लौट सकती है।

एमपी के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। केंद्र सरकार जो भी एडवाइजरी जारी करेगी उसे प्रदेश में लागू करेंगे। हमारा विभाग पूरी तरीके से नजरें बनाए हुए है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। आवश्यकता के अनुसार दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले एक बार फिर दुनियाभर में चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। चीन के हालात को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज कोरोना पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। बैठक के बाद कुछ दिशा निर्देश जारी हो सकते हैं। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 36 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इन 7 दिनों में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अलावा अर्जेंटीना ब्राजील और जापान में मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 7 दिनों में अकेले जापान में 1055578 केस मिल चुके हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में 460766 फ्रांस में 384184 ब्राजील में 284200 अमेरिका में 272075 जर्मनी में 223227 हांगकांग में 108577 चीन के पड़ोसी ताइवान में 107381 मामले पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button