ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

पहली बार घर के अंदर दिखाई देंगे बिग बॉस!

Bigg Boss 16 में इस बार दर्शकों को कई दिलचस्प चीजें देखने को मिल रही हैं। घरवालों के बीच तीखी नोंकझोंक से लेकर नए-नए टास्क लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच शो अब कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में बिग बॉस खुद घर के अंदर नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह घर के अंदर दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में उन्हें नेशनल टेलीविजन पर सुम्बुल के पिता द्वारा उनके लिए लिखे गए पत्र को पढ़ते हुए देखा गया। बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक, घर के अंदर आने वाले मेहमानों को घरवालों को इग्नोर करना है। वीडियो में एक शख्स शालीन भनोट के सामने चिकन खाता नजर आया तो दूसरा मेहमान दूसरे कंटेस्टेंट को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विजय विक्रम सिंह सुम्बुल के लिए पत्र पढ़ते नजर आए।

बता दें कि यह टास्क हफ्ते के राशन के लिए रखा गया है। टास्क के नियम के मुताबिक घर के सदस्यों को बाहरी लोगों की एक्टिविटी पर न तो रिएक्ट करना है और न ही उनसे प्रभावित होना है। नियम के मुताबिक अगर तीन लोग इस टास्क में भावुक हो जाते हैं तो उन्हें एक टोकरी गंवानी पड़ेगी। विजय विक्रम सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के साथ एक अभिनेता भी हैं। अब तक वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस शो को नैरेट करने के अलावा वह द फैमिली मैन वेब सीरीज के दोनों भाग में नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button