ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

लियोनल मेसी ने विश्व कप ट्रॉफी लेते वक्‍त क्‍यों पहना था काला गाउन? जानिए खासियत

FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वह तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीतने में सफल रहा। इससे पहले अर्जेंटीना 1978 और 1986 में चैंपियन बना था। कतर के लुसैल स्टेडियम में रविवार (18 दिसंबर) को जब कप्तान लियोनल मेसी ट्रॉफी उठाने गए तो एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मेसी को ट्रॉफी देने से पहले एक काले रंग का गाउन पहनाया गया। फैंस इसे देखकर हैरान गए। विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ था।

लियोनल मेसी को पहनाए गए काले रंग के गाउन का महत्व अरब देशों में बहुत ज्यादा है।  लियोनल मेसी की प्रतिष्ठित अर्जेंटीना की जर्सी उससे ढक गई। अरब मुल्कों में इस गाउन को विशेष मौकों पर पहना जाता है। यहां तक कि इसे कोई आम शख्स नहीं पहन सकता है। इस गाउन को बिष्ट के नाम से जाना जाता है।

ऊंट के बालों और बकरी के ऊन से बनता है बिष्ट
इस बिष्ट को बनाने के लिए ऊंट के बालों और बकरी के ऊन का इस्तेमाल किया जाता है। बिष्ट को धर्म गुरुओं के अलावा रॉयल फैमिली के लोग ही पहनते हैं। कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने मेसी को यह पहनाया। इस दौरान फीफा के प्रमुख जियाी इंफैंटिनो भी वहां मौजूद थे।

मैच में क्या-क्या हुआ?
अर्जेंटीना के लिए पहले हाफ में लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया ने एक-एक गोल किए। किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी कराई और लगातार दो गोल कर दिए। निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले।

लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button