ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर आगरा में गैंगरेप

बरेली। जिले की 21 साल की युवती के साथ धर्म परिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को आगरा में बंधक बनाकर भी दुष्कर्म किया गया। इससे पहले आरोपी युवती को लेकर अजमेर और बिहार भी पहुंचे। आगरा से किसी तरह युवती आरोपियों से छूटकर बरेली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे मामले में शाही थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक 21 साल की युवती बरेली की रहने वाली है। युवती अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र में बताया कि ब्यूटी पार्लर पर उसकी दो मित्र तरन्नुम और गजाला आती-जाती थीं। एक दिन दोनों सहेली पीड़ित युवती को दोस्ती में अपने घर ले गईं। वहां दोनों युवतियों ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां एक युवती का भाई अकलीम भी तमंचा लेकर आ पहुंचा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म किया।
इस दौरान अकलीम की दो बहनों ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जिसके बाद पूरे परिवार ने धमकी दी कि अगर धर्म परिवर्तन से मना किया तो वीडियो को नेट पर डाल देंगे। पीड़िता का आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अकलीम से निकाह करा दिया। पीड़ित युवती की कुछ समय बाद शादी होनी थी इसके लिए परिवार वाले लड़का भी देख रहे थे। पीड़िता ने बताया कि मैं अपने घर से जेवर भी लेकर गई थी। अकलीम ने नशीली गोलियां और इंजेक्शन देकर शोषण किया और और निकाहनामा पर जबरन नाम लिखवा लिया।
पीड़िता ने बताया कि अकलीम और उसकी बहन और अन्य लोग जबरन निकाह करने के बाद मुझे अजमेर लेकर पहुंचे। उसके बाद बिहार में भी बंधक बनाकर रखा। उसके बाद प्रयागराज लेकर आए। यहां से लाने के बाद आगरा में किराए के कमरे में रखा। वहां अकलीम के भाई विसाल और शादाब ने भी जबरन दुष्कर्म किया। तीनों लोगों ने जबरन गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उसे प्रतिबंधित पशु का मीट खिलाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बेरहमी से मारते-पीटते। बीती 23 नवंबर को वह जैसे-तैसे बरेली आई। बरेली के शाही थाने में अकलीम कुरैशी विसाल शादाब तरन्नुम शाहना और गजाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button