ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजनीति

 खरगे के बयान पर भाजपा का पलटवार यह असली नहीं बल्कि ‘इतालवी कांग्रेस’ 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि मौजूदा कांग्रेस ‘असली’ नहीं बल्कि ‘इतालवी कांग्रेस’ है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी पर आई जिसमें खरगे ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने देश के लिए एक कुत्ता भी नहीं खोया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खरगे की टिप्पणियों की कड़ी निंदा कर दावा किया कि विपक्षी दल का स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का दावा करना गलत है क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा यह असली कांग्रेस नहीं है। हम सभी जानते हैं कि इसने सुभाष चंद्र बोस बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ कैसा व्यवहार किया जो असली कांग्रेस में थे।’’

जोशी ने कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही सोनिया गांधी की जन्मभूमि की ओर इशारा करते हुए कहा यह एक इतालवी कांग्रेस है जिसका नेतृत्व कुछ अन्य लोग कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘यह फर्जी नेताओं से भरी फर्जी कांग्रेस है। उसके अध्यक्ष रबर स्टैंप हैं।’’
खरगे के इसी बयान को मुद्दा बनाकर भाजपा सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा में भी हंगामा किया। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल में कहा कि इस प्रकार का अभद्र भाषण देना देश के हर मतदाता का अपमान है। उन्होंने कहा कि वह खरगे के व्यवहार और उनकी भाषा की निंदा करते हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू ने भी खरगे पर ‘‘अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से नेता लोगों के उपहास का विषय बन जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button