ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भिंड पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर बदमाश पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे थे।

भिंड लूट की योजना बनाते शातिर बदमाश बुद्ध उर्फ राजवीर सिंह एवं राजकुमार सेन लूट की योजना बनाते शातिर बदमाश बुद्ध उर्फ राजवीर सिंह एवं राजकुमार सेन। लहार कस्बे में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते समय पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह कार्रवाई देर रात की है। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक 315 बोर का कट्‌टा, तीन जिंदा राउंड और एक लोहे की छड़ जब्त की है। लहार थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लहार टीआई शिव सिंह यादव ने बताया- बीती सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे कुछ लोग सड़क पर कार से घूम रहे थे।‌ये सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। ये सभी आरोपी दबोह रोड पर पेट्रोल पंप के पास छिपकर बैठे थे। ये एक बोलेरो कार चार-पांच लोग बैठे हुए थे जोकि पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। इस सूचना पर सक्रिय होते हुए रात के समय ही पुलिस फाेर्स लेकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने चुपके से गाड़ी पहुंचकर आहट ली। इसी समय पांचों को पुलिस ने ललकारा इस पर अंधेरे का फायदा उठाकर तीन भागने में सफल हुए। पकड़े गए आरोपियों के नाम बुद्धे उर्फ राजवीर सिंह कुशवाह पुत्र रामदास कुशवाह निवासी बरहा, रामकुमार पुत्र विदुर सेन निवासी रमपुरा थाना रावतपुरा बताए गए हैं। ये दोनों ही शातिर बदमाश है जोकि लूट हत्या जैसे मामलों में भी आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र में हैं। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बोलेरो क्रमांक एमपी 32 सी 1504, एक 315 बोर का देशी कट्‌टा, तीन जिंदा राउंड, एक लोहे की रोड, एक बड़ा कटर आदि जब्त किया है। वहीं फरार आरोपियों के नाम पवन दौहरे निवासी दबोह, अंशू दौहरे बताए गए हैं। पुलिस फरार शेष तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button