ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिकी विवि में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री फिलिप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच शुरू

वाशिंगटन। अमेरिकी विश्वविद्यालय एक नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री फिलिप डायबविग के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामलों की जांच कर रहा है। फिलिप डायबविग के वकील ने इन आरोपों को पेशेवर प्रतिद्वंद्वता बताकर खारिज कर दिया है। वकील एंड्रयू मिलटनबर्ग ने बताया कि सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी का कार्यालय पिछले कुछ सप्ताह से उनके मुवक्किल से पूछताछ कर रहा है।

 वकील मिलटनबर्ग ने इन आरोपों को तथ्यात्मक रूप से झूठा बताया है।
विश्वविद्यालय में लंबे समय से बैंकिंग एवं वित्त संबंधी विषयों के प्रोफेसर डायबविग ने इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया है। डायबविग अमेरिकी अर्थशास्त्री डगलस डब्ल्यू डायमंड और फेडरल रिजर्व के पूर्व अध्यक्ष बेन एस बर्नान्के को बैंकों की असफलता पर शोध के लिए इस साल अक्टूबर में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने बताया कि उसने उन ईमेल की समीक्षा की है जो दिखाते हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में यौन उत्पीड़न की शिकायतों से निपटने वाले कार्यालय ने डायबविग के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए अक्टूबर से कम से कम तीन पूर्व छात्राओं से पूछताछ की है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि उसने डायबविग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सात पूर्व छात्राओं से बात की है जिनमें से तीन से विश्वविद्यालय के कार्यालय ने पूछताछ की है।

आर्थिक विज्ञान पुरस्कार समिति के अध्यक्ष टोरे एलिंगसन ने ब्लूमबर्ग को बताया कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने यह सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय से संपर्क किया है कि वे आरोपों की जांच के लिए उचित एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाएं। मिलटनबर्ग ने कहा कि आरोप जिस समय में लगाए हैं उसे लेकर उनके मन में संदेह है। उन्होंने कहा कि आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं जब पुरस्कारों को घोषणा की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button