ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

स्कूल के पिकअप वाहन और बस में टक्कर, एक बच्ची की मौत, तीन गंभीर घायल

रीवा ।  स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और बस के बीच आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई, वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्जनभर बच्चों को चोट आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बताया गया, यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। वहीं दोनों वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज रही। घटना पनवार थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। गंभीर घायलों को संजय गांधी मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं कम घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही आरटीओ विभाग भी जांच में जुट गया है। बता दें कि ठंड बढ़ने से कोहरा की शुरुआत हो गई है। सुबह करीब आठ बजे पिकअप वाहन से छात्रों को लेकर स्कूल जाया जा रहा था। पिकअप में करीब 20 से अधिक बच्चे सवार थे।

Related Articles

Back to top button