ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भोपाल। 60 लाख गरीब विद्यार्थियों के कपड़े स्कूल शिक्षा अधिकारियों के घर में रखे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 60 लाख निर्धन विद्यार्थियों की यूनिफार्म की फाइल स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के घर में दबी पड़ी है। सूत्रों का कहना है कि गणवेश के मामले में अधिकारियों को वह नहीं मिल पा रहा है जो वह चाहते हैं। इसलिए मामला अधर में लटका हुआ है। अधिकारी किसी भी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है, भले ही पूरा शिक्षाशास्त्र क्यों न बीत जाए। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म का वितरण क्यों नहीं हुआ, पढ़िए मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 60 लाख से ज्यादा निर्धन विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म दी जानी है। सरकार की तरफ से बजट की कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन जिन के हस्ताक्षर से सब कुछ होना है, उनको बड़ी प्रॉब्लम है। विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जिन्हें शासन कहा जाता है, बार-बार पेटर्न चेंज कर रहे हैं। पहले यूनिफॉर्म बाजार से खरीद कर बच्चों को दी जाती थी। फिर बच्चों के अकाउंट में डायरेक्ट फंड ट्रांसफर किया जाने लगा। पिछली बार स्व सहायता समूह से यूनिफॉर्म सिल्वाकर बच्चों को दी गई थी। अब अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल वाली क्वालिटी सही नहीं थी। समस्या क्या है, यूनिफॉर्म की क्वालिटी या अधिकारियों की लेटलतीफी यहां बड़ा प्रश्न है कि मूल समस्या कहां पर है, यूनिफॉर्म की क्वालिटी या अधिकारियों की लेटलतीफी। यदि बात क्वालिटी की होती तो जब पिछली बार खराब क्वालिटी की यूनिफॉर्म का वितरण हुआ था तब खराब क्वालिटी की यूनिफार्म सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई होती और शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले अच्छी क्वालिटी की सप्लाई करने वाले स्व सहायता समूह को ढूंढ लिया जाता। यदि कोई अधिकारी पिछले सप्लायर पर खराब क्वालिटी का आरोप लगाए परंतु उसके खिलाफ कार्रवाई ना करें, तब क्या कहेंगे आप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button