ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

पेनल्टी शूटआउट से निकला नतीजा  36 साल बाद जीता अर्जेंटीना

लुसैल। लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। मोंटील ने अर्जेंटीना की चौथी पेनल्टी पर गोल किया और अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

पहले एक्स्ट्रा टाइम में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मेसी के गोल ने अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। उन्होंने 108वें मिनट में मुकाबले का अपना दूसरा और अर्जेंटीना का तीसरा गोल किया। लेकिन एक बार फिर किलियम एम्बाप्पे ने कमाल किया। 118वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी मिली और एम्बाप्पे ने इसपर गोल दाग दिया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्कोर 3-3 रहा।
निर्धारित समय तक फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। 15-15 मिनट को दो हाफ हुए।  इसके बाद भी मुकाबला बराबर रहा। अर्जेंटीना के लिए पहले हाफ में लियोनेल मेसी और एंजेल डि मारिया ने गोल किये। दूसरे हाफ में 97 सेकेंड के अंदर दो गोलकर किलियन एम्बाप्पे ने मुकाबले को रोचक बना दिया।
फ्रांस ने फाइनल मुकाबले में दमदार वापसी की। 79 मिनट तक मुकाबले में 2-0 से पीछे रहने के बाद फ्रांस ने 97 सेकेंड के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम की वापसी करवा दी थी। उन्होंने पहले गोल पेनल्टी पर किया। इसके बाद 81वें मिनट में एक और गोल कर उन्होंने मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। आखिर में मोंटील ने अर्जेंटीना की चौथी पेनल्टी पर गोल किया और अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

Related Articles

Back to top button