ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

रुस ने ताबड़तोड़ यूक्रेन के कई शहरों में दागी 60 क्रूज मिसाइलें 

कीव। रूस के साथ महीनों से जंग लड़ रहे यूक्रेन पर फिर से बमवर्षा शुरू हुई है। रूस ने ताबड़तोड़ भीषण मिसाइल हमले कर पूरे यूक्रेन में खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि रूस ने ब्लैक सी से यूक्रेन पर कम से कम 60 क्रूज मिसाइलें दागी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रूस ने नए सिरे से मिसाइल के जरिए यूक्रेन पर बमवर्षा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार रूस ने यूक्रेन के तीन प्रमुख शहरों को निशाना बनाया है। रूसी मिसाइल अटैक से पूरे यूक्रेन में हड़कंप मच गया है। रूसी हमलों ने खार्किव में बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया है। वहीं यूक्रेनी अधिकारियों ने कम से कम 3 शहरों में विस्फोटों की रिपोर्ट दी है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने ‘बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले’ शुरू कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई थी।  यूक्रेन के प्राधिकारियों ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचों पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है।

Related Articles

Back to top button