ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

क्या ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे?  सामने आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। टीवी रियलिटी शो को शुरू हुए आठ हफ्ते बीत चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के लड़ाई झगड़ों को दर्शक खूब एंजॉय करते हैं। करीब दो महीने पूरे होने के बाद ये टीवी रियलिटी शो टीआरपी में भी अच्छा स्थान बनाने में सफल हुआ है। अब खबर है कि मेकर्स ने इस टीवी रियलिटी शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिस कारण इस रियलिटी शो के फिनाले में अभी और वक्त लगने वाला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को एक महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले जहां इस शो का फिनाले जनवरी 2023 में होना तय था। अब इसे बढ़ाकर फरवरी 2023 के अंत तक टाल दिया गया है, जिसकी वजह से शो में हिस्सा लेने वाले सदस्य अभी और एक महीने के लिए फैंस को अपने खट्टी मीठी बातों से एंटरटेन करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो की टीआरपी काफी अच्छी रही है, जिसकी वजह से इस शो को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। बता दें कि इस शो ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के चर्चित बिग बॉस 13 की टीआरपी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी वजह से मेकर्स इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते हैं और दर्शकों के बीच बिग बॉस का क्रेज बरकरार रखना चाहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button