ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

पप्पू नहीं, राहुल गांधी स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति हैं..

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की है। रघुराम राजन ने कहा कि राहुल पप्पू नहीं, वो स्मार्ट नेता हैं। राजन ने उनकी खराब छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रघुराम बीते महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा, “मुझे लगता है कि छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने कई मौकों पर उनके साथ बातचीत करते हुए करीब एक दशक बिताया है।राहुल गांधी किसी भी तरह से पप्पू नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति है।”रघुराम ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होनी चाहिए।

जोखिम और उनका मूल्यांकन करने के लिए अच्छी समझ होना जरूरी है। राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।” रघुराम ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा था कि साल 2023 भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ बाकी दुनिया के लिए भी कठिन होगा। उन्होंने कहा था देश विकास के लिए आवश्यक सुधार उत्पन्न करने में विफल रहा।

 

Related Articles

Back to top button