ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह समेत कई नेता होंगे शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भूपेंद्र पटेल आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में होगा। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।भूपेंद्र पटेल की सरकार में 20 विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।विधायक कानू देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील, रमनलाल वोरा और रमन पाटकर को मंत्रालय में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पीएम ने रविवार शाम अहमदाबाद में रोड शो कर जनता का आभार भी जताया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।

 

Related Articles

Back to top button