ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझने वाले नेताओं की चिंता बढ़ी : अंसारी

बलिया । उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने  दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति समर्थन के मुसलमानों के रुख से मुस्लिम समाज को अपना वोट बैंक समझने वाले नेताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। दानिश आजाद अंसारी ने बलिया में कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के कारण मुस्लिम समाज जागरूक हो गया है।

वह अब अपना भला-बुरा अच्छी तरह से समझता है। मुस्लिम समाज अमन की राह पर चल पड़ा है और एकजुट होकर तरक्की रोजगार व शिक्षा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ राज्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) पर निशाना साधते हुए कहा मुस्लिम समाज की अच्छी तस्वीर और उसकी तरक्की के साथ ही देश और सूबे के विकास में उसकी भागीदारी मुस्लिम समाज को अपना वोट बैंक समझने वाले तथाकथित नेताओं को रास नहीं आ रही है। इससे इन लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

अंसारी ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदारों की हमेशा से यह चाहत रही है कि मुस्लिम समाज विकास से वंचित और अशिक्षित रहे वह केवल उनका वोट बैंक ही बना रहे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि अब मुस्लिम समाज भी खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहा है।

अंसारी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव और 60 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हालिया उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से यह स्पष्ट भी हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी नेता अब मुस्लिम समाज को बरगला नहीं सकता।

Related Articles

Back to top button