ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

एक-दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड, भोपाल में मावठा की बारिश

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे मैंडूस तूफान के असर से मध्यप्रदेश के कई शहरों में सोमवार को बादल छाए रहे। भोपाल में सुबह 7 बजे से बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग पहले ही 12 दिसंबर से मावठा गिरने का पूर्वानुमान जता चुका था। प्रदेश में अगले तीन दिन तक मैंडूस का सबसे ज्यादा असर इंदौर खंडवा इटारसी बड़वानी भोपाल आगर-मालवा सागर रीवा छतरपुर छिंदवाड़ा बैतूल जबलपुर और शहडोल में रह सकता है।

बड़वानी बैतूल इटारसी भोपाल इंदौर सागर रीवा छिंदवाड़ा और शहडोल में हल्के बादल रह सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 13 दिसंबर की रात रीवा सागर भोपाल बड़वानी छिंदवाड़ा इटारसी दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन शाम तक बड़वानी इंदौर भोपाल सागर रीवा सिंगरौली बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button