ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

देशी तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य की ओर से जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान चलाकर आरोपियों को जेल भेजने को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में शनिवार को इकौना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इकौना के पटेल नगर से एक व्यक्ति के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। बरामद तमंचा व कारतूस को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पप्पू चौधरी उर्फ इकबाल पुत्र मुंशरीफ उर्फ बाऊर निवासी पटेल नगर थाना इकौना के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक धर्मराज, आरक्षी अमित सिंह चौहान, आरक्षी भानू, आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे

Related Articles

Back to top button