ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

राजा पटेरिया के विवादित बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, के के मिश्रा बोले- कांग्रेस का जन्म अहिंसा की कोख से हुआ है

भोपाल: कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा पटेरिया के बयान से दूरी बनाई है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। हम कांग्रेस पार्टी को उस बयान से दूर रखना चाहेंगे। इस देश में कांग्रेस पार्टी का जन्म अहिंसा की कोख से हुआ है। राजनीतिक आतंकवाद की वजह से कांग्रेस ने महात्मा गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह जी को खोया है। जिस पार्टी ने राजनीतिक हिंसा के बतौर अपने नेताओं के बलिदान को अपनी आंखों से देखा है। वह पार्टी वैचारिक राजनीतिक हिंसा को भी एक अपराध मानती है। लिहाजा राजा पटेरिया का बयान उनका व्यक्तिगत बयान है और कांग्रेस पार्टी उससे अपने को पृथक रखती है

बता दें कि पन्ना के पवई रेस्ट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा पटेरिया का एक बयान सामने आया है। जहां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक को  संबोधित करते हुए कहा कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांट देगा। दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो।

Related Articles

Back to top button