ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
पंजाब

दो की मौके पर ही हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

जालंधर: जालंधर शहर के साथ ही लगते कुक्कड़ गांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने मजदूरी कर देर रात घर लौट रहे मजदूरों को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह से कुचल डाला। इस हादसे में दो मजदूरों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हादसे के बाद वाहन चालक घायलों को उठाकर अस्पताल में ले जाने की बजाय मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मजदूरों को कुचल कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस थाना जालंधर सदर के एएसआई विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चार मजदूर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।उन्होंने ने बताया कि इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान हरजिंदर ठाकुर (50) व विकास कुमार (16) दोनों निवासी गांव हरदो फरला (नजदीक कुक्कड़ गांव, जालंधर) के रूप में हुई है। यह दोनों मूलरूप से बिहार के गांव दिग्या रामकपती के रहने वाले थे और यहां पर मजदूरी करते थे। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।बता दें कि पिछले कल जालंधर में एक ऐसा ही हादसा पेश आया था। जालंधर-होशियारपुर ओल्ड रोड पर लम्मा पिंड मे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने सड़क पर जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया था। लम्मा पिंड में भी मजदूर की मौके पर ही मौत गई थी। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था।

Related Articles

Back to top button