ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

‘भगवा रंग’ में रंगा भोजशाला, अभी से शुरू हुई बसंत पंचमी उत्सव की तैयारियां

धार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) की घोषणा के बाद धार के विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला (bhojshala dhar) में हिंदूवादियों की चहलकदमी बढ़ गई है। इस बीच नर्मदा परिक्रमा यात्रा के चीफ तपन भौमिक भोजशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्पष्ट दिखाई देता है कि यह एक प्राचीन मंदिर (hindu temple) था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से घोषणा की थी, हम लंदन के म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सीएम की इस घोषणा के बाद से ही भोजशाला में हिंदू नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है।

हिंदू नेताओं ने शुरू की बंसत पंचमी की तैयारी 

भोजशाला आंदोलन से जुड़े संगठन, हिंदू नेताओं (hindu leaders) और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसी के चलते अभी से बसंत पंचमी उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। साल में एक दिन बसंत पंचमी पर ही हिंदुओं को सुबह सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजशाला में पूजा करने का अधिकार मिला हुआ है।

तपन भौमिक ने भोजशाला का निरीक्षण किया 

शनिवार शाम को नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रमुख तपन भौमिक (tapan bhowmick) भोजशाला पहुंचे। उनके साथ प्रदेश स्तरीय के अनेक हिंदू नेता भी थे। तपन भौमिक ने भोजशाला का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा कि स्पष्ट है कि यह मंदिर है और यहां पर पुनः मां वाग्देवी देवी की प्रतिमा स्थापित होना चाहिए और इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे और जल्द मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाकर स्थापित करेंगे।

हिंदुत्व कार्ड खेलना चाहती है बीजेपी!  

अगले साल 2023 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भोजशाला आंदोलन में भाजपा नेताओं की भी संख्या बढ़ रही है। जिससे साफ होता है कि भाजपा हिंदुत्व की ओर रूख कर रही है।

Related Articles

Back to top button