ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा बनाए गए गुजरात के पर्यवेक्षक, कल विधायक दल के नेता चुने जाएंगे भूपेंद्र पटेल

गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है। तीनों नेता कल गुजरात जाएंगे। जहां विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल और पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। यह केवल औपचारिकता है, क्योंकि पार्टी चुनाव से पहले ही पटेल के राज्य का नया मुख्यमंत्री होने की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पटेल के एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बृहस्पतिवार को पुष्टि करते हुए कहा था कि वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। देसाई ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई सरकार के गठन तक पटेल राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे।” पाटिल ने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार सुबह बुलाई गई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेगा।

देसाई ने कहा, ‘‘ गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ में शनिवार सुबह 10 बजे विधायकों की एक बैठक होगी। राज्यपाल को दोपहर तक विधायक दल के नए नेता के बारे में सूचित किया जाएगा, इसलिए हमने उनसे मुलाकात का समय भी मांगा है। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण राज्यपाल के निर्देशानुसार किया जाएगा।” पाटिल ने बताया कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में होगा।

Related Articles

Back to top button