ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी देंगे 387.59 करोड़ की सौगात

कानपुर| वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी कानपुर पहुंचे गए हैं। सीएसए स्थित हेलीपैड पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक नीलिमा कटिहार, प्रतिभा शुक्ला आदि से शहर के हालचाल पूछे।इसके बाद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा को नमन किया। फिर वह अन्य कार्यकर्ताओं की तरफ बढ़े और सभी से मुलाकात की। हेलीपैड पर करीब 40 कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बता दें कि निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने कानपुर आगमन के दौरान दो घंटे के निर्धारित कार्यक्रम में सीएम 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेंगे। सीएम अपने संबोधन से पहले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वीडियो भी लॉन्च करेंगे। इसके बाद कानपुर स्मार्ट सिटी की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन करेंगे।

Related Articles

Back to top button