ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
टेक्नोलॉजी

WhatsApp का नया फीचर, गलती से Delete हो गया है मैसेज तो ऐसे लाएं वापस

WhatsApp का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने एक और नए फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से गलती से डिलीट हो गए मैसेज को भी वापस लाया जा सकता है। दरअसल, इस फीचर को Delete for Me ऑप्शन के अपडेशन के दौर पर लाया गया है। यानी अब यूजर्स गलती से डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप करने के बाद भी डिलीट हुए मैसेज को वापस ला सकेंगे।

व्हाट्सएप (Whatsapp) के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कई बार हम जल्दी-जल्दी में ग्रुप से मैसेज डिलीट करने के चक्कर में डिलीट फॉर एवरीवन की जगह डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप कर देते हैं। इसके बाद आपकी चैट से तो यह मैसेज हट जाता है लेकिन ग्रुप के अन्य सदस्य मैसेज को देख सकते हैं। कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बनता है। व्हाट्सएप के नए फीचर की मदद से आप डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप करने के बाद भी मैसेज को Undo कर सकेंगे।

ऐसे करेगा काम
व्हाट्सएप ने इस फीचर्स को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने ट्विटर पर नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, डिलीट फॉर मी ऑप्शन में अनडू करने की सुविधा केवल 5 सेकेंड के लिए ही मिलती है। यानी यूजर्स यदि गलती से डिलीट फॉर एवरीवन की जगह डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप कर देते हैं तो वह पहले 5 सेकेंड में ही मैसेज को रिवर्स (Undo) कर सकेंगे।

पांच साल पहले आया था Delete for Everyone फीचर
बता दें कि व्हाट्सएप ने साल 2017 में डिलीट फॉर एवरीवन फीचर्स को जारी किया था। यूजर्स द्वारा गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए इस सुविधा को लाया गया था। इस फीचर्स को शुरुआत में पहले 7 मिनट के लिए ही उपयोग में लिया जा सकता था। बाद में इस समय को बढ़ाकर 60 घंटे किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button