ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच ढाका में है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को एक विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया यह मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।भारतीय टीम भी इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। शाहबाज अहमद की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप सेन चोटिल हैं और चयन के लिए उपल्बध नहीं हैं। वहीं, अक्षर पटेल फिट होने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। हसन महमूद की जगह नसूम को मौका दिया गया है।

भारत पर दूसरी सीरीज हारने का खतरा

भारतीय टीम को इससे पहले बांग्लादेश में वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। ढाका के मैदान में उन्होंने पहले मैच में पांच और दूसरे मैच में छह विकेट लिए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही भारतीय टीम सीरीज हार गई थी। बांग्लादेश की जमीन पर यही एकमात्र सीरीज रही है, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो बांग्लादेश की जमीन पर दूसरी सीरीज गंवा देगी। टीम इंडिया यह मैच जीतकर शर्मनाक हार से बचना चाहेगी।

Related Articles

Back to top button