ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

खाद की ऑनलाइन एंट्री और भौतिक सत्यापन में मिला अंतर, अधिकारियों ने जताई FIR की आशंका

खरगोन: खरगोन जिले के आदिवासी क्षेत्र भगवानपुरा के किसान पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में खाद लेने के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे है। इसकी जानकारी कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मिली तो उन्होंने अधिकारियों को खाद वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद खरगोन एसडीएम, कृषि विभाग और सहकारिता प्रबंधक ने भगवानपुरा क्षेत्र के पिपलझोपा गांव और बिस्टान सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया।खाद वितरण के मामले में मंगलवार को पिपलझोपा के एक खातेदार ने सोसाइटी से यूरिया खाद नहीं देने की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम ओमनारायण सिंह, सहकारिता प्रबंधक और कृषि विभाग के अमले ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दल ने खाद की ऑनलाइन एंट्री, भौतिक सत्यापन और स्टॉक रजिस्टर जांचा गया। जिसमें खाद के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई।स्टॉक से अधिक मिला खादउन्होंने बताया कि पिपलझोपा सोसाइटी में एनपीके की ऑनलाइन एंट्री 34 बेग दर्शाई गई। जबकि भौतिक रूप से 58 बैग पाये गए। इसी तरह सिंगल सुपर फास्फेट के ऑनलाइन 218 बैग और भौतिक सत्यापन में 248 बैग मिले। सोसाइटी में एनपीके के 24 और सिंगल सुपर फास्फेट 30 बैग एक्स्ट्रा पाए गए।बिस्टान सोसायटी के स्टॉक में भी अंतरएसडीएम सिंह ने बिस्टान सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। एसडीएम सिंह ने बताया कि यहां पंचनामा भी बनाया गया है। सोसायटी में उर्वरकों की स्थिति इस प्रकार रही। यूरिया 351 बैग की ऑनलाईन संख्या, स्टॉक रजिस्टर में 284 और भौतिक सत्यापन में 252 बैग मिले। कुल 99 बैग कम पाए गए। इसी तरह एमएपी की ऑनलाइन एंट्री, स्टॉक रजिस्टर में 640 बैग और भौतिक सत्यापन में 640 बेग पाएं गए। वहीं एनपीके के 336 बैग की ऑनलाइन एंट्री, स्टॉक रजिस्टर में 214 बैग और भौतिक सत्यापन में 198 बैग पाए गए। कुल 138 बैग कम पाए गए। इसके अलावा सिंग सुपर फास्फेट के 491 बैग की ऑनलाईन इंट्री, स्टॉक रजिस्टर में 476 बैग और भौतिक सत्यापन में 443 बैग पाए गए। कुल 48 बैग कम पाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ गड़बड़ियां सामने आई है। इस मामले में बुधवार को ही एफआईआर दर्ज होने की सम्भावना अधिकारियों ने जताई है।

Related Articles

Back to top button