ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

1.24 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप; सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का नुकसान

चंडीगढ़: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज पंजाब मार्कफेड के MRM कॉम्प्लेक्स राजपुरा, जिला पटियाला स्थित गेहूं के स्टॉक में बड़ा गबन करने के आरोपी सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी राजबीर सिंह समेत शामिल मार्कफेड के 4 अन्य कर्मचारियों पर MRM कॉम्प्लेक्स में भंडार की 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियों में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में IPC और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज किया गया था। मामले में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अधिकारी मार्कफेड, राजपुरा, फरीद खान कस्टॉडियन और दलेर सिंह सेल्समेन को इस गबन का जिम्मेदार पाया गया है। पड़ताल के दौरान अश्वनी कुमार, डीलर अफसर, ओपन पलिंथ (गोदाम) को बाद में नामजद किया गया।बताया गया कि यह मामला राजपुरा में खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदाम और ढींडसा में खुले पलिंथ की सरप्राइज चेकिंग के बाद दर्ज किया गया है। इस दौरान विजिलेंस टीम को पता लगा कि मार्कफेड के उक्त आरोपी साल 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के दौरान 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियों के गबन के जिम्मेदार हैं।

Related Articles

Back to top button