ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

41वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चुने गए प्रतिभागी इंडियन योगा फेडरेशन पांडिचेरी में करेगा आयोजन ग्वालियर । जिला योगा एशोसिएशन के तत्वावधान में सिकंदर कंपू स्थित चैंपियन योगा एंड फिटनेस अकेडमी पर मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय योगासना चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका 41वी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी इंडियन योगा फेडरेशन( कोलकाता) द्वारा पांडिचेरी में आयोजित होने वाली 41वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्था के सचिव अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इंडियन योगा फेडरेशन की ओर से 26 से 28 दिसंबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम पांडिचेरी में 41 41वी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जहां मध्यप्रदेश की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें छिंदवाड़ा, अशोक नगर, ग्वालियर देवास, मुरैना सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ मध्य प्रदेश अमेच्योर योगा एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र कांत, योग शिक्षक द्वय ऋषिकेश वशिष्ठ, दीपेंद्र तिवारी एवं किशोर कुमार कुशवाहा ने किया। जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय के मुख्यातिथ्य तथा राजेन्द्र मुदगल के विशेषांतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। योगासन में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिनका चयन हुया है उनको बधाई। उम्मीद करते हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ देकर पदक हासिल करेंगे। योग प्रशिक्षकों ने चयनित प्रतिभागियों को आवश्यक टिप्स दिए। संचालन एवं आभार अरुण कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। *इनका हुआ चयन* बालक : 8 से 14 आयु वर्ग संजय कुशवाहा प्रथम श्रेयष्कर त्रिपाठी द्वितीय अर्पित शिवहरे तृतीय बालिका : किंजल बघेल - प्रथम हर्षिता राठौर - द्वितीय खुशी सिंह- तीसरा बालक : 14 से 20 आयु वर्ग अभिषेक शिंदे-प्रथम हिमांशु दुबे- द्वितीय यश कुशवाह-तृतीय बालिका : सिमरन भदोरिया- प्रथम तनुष्का बड़े- द्वितीय तनिष्का प्रजापति -तृतीय बालक :20 से 30 आयु वर्ग राजेश कुशवाहा- प्रथम योगेश चंद्रवंशी- द्वितीय शैल कुमार यादव-तृतीय महिला : रिचा राठौर -प्रथम नेहा निवेश-द्वितीय अपर्णा राठौर- तीसरा पुरुष :30 से 40 वर्ग जितेंद्र यादव- प्रथम दीपेश कुमार- द्वितीय देवेंद्र सिंह- तृतीय महिला : हिना पवार- प्रथम प्रभा लोधी- द्वितीय श्वेता रानी- तृतीय पुरुष : 40 से 50 आयु वर्ग अनूप चंद्र त्रिपाठी- प्रथम सूरज पटेल- द्वितीय महिला: प्रतिभा दहिया- प्रथम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button