ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

Budget 2023: जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान पर आयकर में अलग से मिले छूट

आम बजट बड़े पैमाने पर नागरिकों और राष्ट्र की भलाई के लिए नए सुधारों अमलीजामा पहनाने का अवसर है। उन्होंने कहा, “हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि जीवन बीमा वार्षिकी या पेंशन उत्पादों को एनपीएस के बराबर लाया जाए।बजाज एलियांज लाइफ के प्रबंध निदेशक और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तरुण चुघ ने केंद्रीय बजट 2023 में सरकार से की जा रहीं अपेक्षाओं पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि आम बजट बड़े पैमाने पर नागरिकों और राष्ट्र की भलाई के लिए नए सुधारों को अमलीजामा पहनाने का अवसर है। जीवन बीमा क्षेत्र के सहभागी के रूप में हमारी प्रमुख दिलचस्पी हमेशा अधिक से अधिक नागरिकों का बीमा करने और यह सुनिश्चित करने में रही है कि लोगों के पास उपयुक्त कवरेज हो।चुघ ने कहा, “इस दिशा में हमारी ओर से ओर किए जा रहे समेकित प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा यदि सरकार वर्ष 2023 के आम बजट के दौरान जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान की राशि पर अलग से टैक्स में छूट की सीमा तय करे। उन्होंने कहा कि सरकार से हम यह भी अनुरोध करेंगे कि जीवन बीमा वार्षिकी या पेंशन उत्पादों को एनपीएस के बराबर लाया जाए। ऐसा विशेष रूप से कर कटौती के दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए।” तरुण चुघ ने कहा कि हमारा मानना है इससे नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद प्रभावी तरीके से नियमित आय की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button