ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

शिवपुरी अंततः जागा पुलिस महकमा, अघोषित संचालित हो रही रेत मंडी पर कार्यवाही। चालानी कार्यवाही से मचा हड़कंप।

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी रोड पर आज मंगलवार की सुबह यातायात पुलिस सहित देहात थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे खड़े रेत, गिट्टी और ईंटो से भरे डंपर सहित ट्रकों पर चालानी कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि हवाई पट्टी क्षेत्र में रेत, गिट्टी और ईंटो से भरे डंपर और ट्रक खड़े करके अस्थाई और अवैध मंडी का संचालन कुछ लोगों द्वारा किया जाता है। जबकि प्रशासन ने इस मंडी का स्थान अलग जगह नियत किया है इसके कारण इस मार्ग से निकलने वाले छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बसों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों से हादसे की भी आशंका बनी रहती है। आज रेत,गिट्टी, ईंटो से भरे चौदह ट्रक,डंपर पर सात हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात प्रभारी ने बताया इन सड़क किनारे खड़े वाहनों को काफी शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज सभी वाहन मालिकों हिदायत भी दी गई है कि अगर भविष्य में अगर इस मार्ग पर वाहनों को खड़ा किया तो ट्रकों को जप्त न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसमें उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सड़क निर्माण का कार्य जारी - गौरतलब है कि हवाई पट्टी से झांसी तिराहा के बीच सड़क का निर्माण कार्य कई वर्षों बाद शुरू किया गया है परंतु ठेकेदार के दौरा यहां पहले सड़क निर्माण न करते हुए बीच सड़क पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है इसके चलते यह हादसे की संभावना और जाम की स्थिति अक्सर निर्मित होती रहती है। ऐसे में रेत, गिट्टी, ईंट से भरे डंपर ट्रक सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं जिनसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी की शिकायत यातायात पुलिस में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद आज यातायात पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button