ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

गुस्साए ग्रामीणों ने देवरी के पास किया चक्काजाम; पुलिस पर लगाया बदसलूकी और मारपीट का आरोप

बलौदाबाजार: सड़क पर धरने पर बैठी महिलाएं।बलौदाबाजार में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद सोमवार को भी माहौल गरमाया रहा। सोमवार को सुबह से दोपहर तक लोगों ने देवरी के पास चक्काजाम कर दिया, जिससे भाटापारा-बिलासपुर मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मुआवजे के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया। हादसा भाटापारा थाना क्षेत्र में हुआ।रविवार की रात करीब 10 बजे ग्राम देवरी में ट्रक ने एक एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया था। ट्रैक्टर के पीछे चल रहे सुखराम वर्मा को भाटापारा से बिलासपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतक का भेजा अलग हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची भाटापारा थाना पुलिस और गांववालों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।पुलिस ने लोगों को दी समझाइश।ग्रामीण और मृतक के परिजन ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए थे। इस बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मृतक के भेजे को छोड़ बाकी शरीर अपने साथ ले गई। इससे नाराज ग्रामीण मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। रविवार रात से जारी धरना सोमवार को भी जारी रहा। भाटापारा पुलिस ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।बाद में बलौदा बाजार और भाटापारा पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजनों को सरकार और ट्रक मालिक दोनों से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। तब जाकर भाटापारा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस के द्वारा ग्रामीणों से की गई अभद्रता पर डीएसपी अभिषेक सिंह ने जांच करवाने की बात भी कही।

Related Articles

Back to top button