ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

इस बार नेताजी से तीन गुना ज्‍यादा वोटों से जीतेंगी डिंपल : रामगोपाल यादव  

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान जारी है। इस बीच पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। उन्‍होंने दावा किया कि इस चुनाव में डिंपल यादव की ही जीत होगी। उन्‍होंने कहा कि मैं कोई भविष्‍यवाणी करने वाला नहीं हूं लेकिन इस सीट से हमेशा सपा जीतती रही है। इस बार डिंपल यादव नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से भी तीन गुना ज्‍यादा वोटों से जीतेंगी।
इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रत्‍याशी डिंपल यादव ने भी अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा प्रशासन भाजपा के समर्थन में खुलकर पक्षपात कर रहा है। रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने सपा के एजेंटों को धक्‍का दिया। मैनपुरी में उन्‍होंने बूथ संख्‍या 141 142 143 144 145 और 146 पर सपा के एजेंटों को नहीं रहने दिया। हमने रिटर्निंग आफिसर से बात की। उन्‍होंने कहा कि हम देखेंगे कि एजेंटों को अनुमति दी गई कि नहीं।
रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। चुनाव आयोग ने रैंडम आधार पर चुनाव ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिया था लेकिन जब पोलिंग पार्टियां पहुंचीं तो करीब दो हजार कर्मचारियों को यादव होने की वजह से रोक दिया गया। उन्‍हें रिजर्व ड्यूटी में रखा गया। रामगोपाल यादव ने कहा कि वे भूल गए हैं कि सपा के पक्ष में सिर्फ यादव नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोग वोट करते हैं। सपा नेता ने रामपुर में भी वोटरों को रोके जाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने कल लोगों की पिटाई की। जिस एसएसपी को फिरोजबाद से शिकायत के चलते हटा दिया गया था वह वहां मौजूद रहे। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है लेकिन लोकतंत्र में जनता सुप्रीम है और वो अपना निर्णय ले‍गी।

Related Articles

Back to top button