ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

घर जाते वक्त बदमाशों ने रोका; मोबाइल फोन छीन ले गए

बहादुरगढ़: लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ शहर में एक युवक की कनपटी पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात कंपनी से घर लौटते वक्त लाइनपार थाना एरिया में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा थामिली जानकारी के अनुसार, यूपी के जिला मैनपुरी के गांव खिरिया निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में कंपनी में काम करता और फिलहाल वह छोटुराम नगर में किराये पर रहता है। रात करीब साढ़े 9 बजे वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था।रास्ते में रोककर तान दी पिस्तौलइसी दौरान छोटूराम नगर के पास एटीएम वाली गली में 2 बदमाश सामने से आए और एक बदमाश पीछे से आया। तीनों ने उसे रोक लिया और एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।मोबाइल फोन व बैग छीन ले गएप्रवेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उसे जमीन पर गिरा लिया और एक बदमाश दूसरे से कह रहा था कि सोनू गोली मार। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल फोन व दूसरे ने बैग छीन लिया। बैग में काफी सारे कागजात थे। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button