ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
हरियाणा

बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस में हुए शामिल, बॉन्ड पॉलिसी को बताया सही

करनाल: मेडिकल कॉलेज में आयोजीत कार्यक्रम में पहुंचे वीसी अध्यक्ष।हरियाणा में करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में राज्यस्तरीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महापरिनिर्वाण दिवस पर हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर नमन किया और बाबा साहब के जीवन पर भी प्रकाश डाला।चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय के लिए अलग से जमीन की मांग को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पंजाब में दौरा था, इस सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब हरियाणा और पंजाब का विभाजन हुआ था, उस समय 60% एरिया पंजाब के पास और 40% एरिया हरियाणा के पास आया था, जिसमें से 13% हिस्सा अभी भी पंजाब के पास बचा हुआ है।कार्यक्रम में शिरकत करते ज्ञानचंद गुप्ता।नई बिल्डिंग की मांगचंडीगढ़ प्रशासन से पंजाब सरकार में सचिवालय की नई बिल्डिंग के लिए जगह मांगी थी, जिस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने विचार किया और मिनी सचिवालय के लिए दूसरे सेक्टर में जगह दे दी, क्योंकि चंडीगढ़ के अंदर ही हरियाणा के भी सचिवालय है और पंजाब के भी। यह समय की मांग है कि बिल्डिंग का विस्तार होना चाहिए,कार्यक्रम में पहुंचने पर VC का स्वागत करते समाज के लोग।जिस तरह से पंजाब ने चंडीगढ़ प्रशासन सहित जमीन लेकर दूसरी जगह पर मिनी सचिवालय बनाने की कवायद शुरू की है, उसी तर्ज पर हरियाणा ने भी चंडीगढ़ प्रशासन से जमीन की मांग की है, क्योंकि मौजूदा हालात यह है कि हरियाणा सचिवालय में 1 हॉल में 6 विभागों के केबिन बने हुए हैं, ऐसे में वहां पर बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही हालात विधानसभा सचिवालय के भी है वहां पर भी बैठने की जगह कम है यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि समय की मांग है और उसी मांग को पूरा करने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं।बॉन्ड पॉलिसी बिल्कुल सहीउन्होंने सिविल ड्रेस कोड को लेकर कहा कि यह बहुत ही आवश्यक है और यह होना भी चाहिए। पत्रकारों ने उनसे जब सवाल किया कि MBBS छात्रों के लिए बॉन्ड पॉलिसी बनाई उसका विरोध छात्र कर रहे है इस पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा कि MBBS छात्रों के लिए जो नियम बनाए गए हैं। वह बिल्कुल सही है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में MBBS अपनी सेवाएं देंगे तो उन्हें वहां की धरातल की जानकारी होगी और वह भविष्य में सही तरीके से काम कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button