ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार को राहत, कोर्ट ने CBI जांच पर रोक की अवधि बढ़ाई

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर रोक की अवधि शुक्रवार को उस समय तक के लिए बढ़ा दी, जब तक कि सुनवाई जारी रखने से जुड़े एक सवाल पर एकल पीठ को मुख्य न्यायाधीश की राय नहीं मिल जाती है। शिवकुमार ने मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को अदालत में चुनौती दी है।

याचिका, आज न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, ग्रीष्मावकाश से पहले याचिका पर आंशिक सुनवाई न्यायमूर्ति के. नटरराजन ने की थी। इसलिए, न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने रजिस्ट्रार को मामले की फाइल मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश करने को कहा और इस बारे में उनकी (मुख्य न्यायाधीश की) राय मांगी है कि क्या वह इस याचिका पर सुनवाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखा और सुनवाई स्थगित कर दी। शिवकुमार ने उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर की थीं।

इनमें से एक याचिका, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को 25 सितंबर 2019 को दी गई राज्य सरकार की मंजूरी के खिलाफ थी, जबकि दूसरी याचिका में, तीन अक्टूबर 2020 को केंद्रीय एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को चुनौती दी गई है। उच्च न्यायालय मुकदमे की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को पूर्व में खारिज कर चुका है। आयकर विभाग ने शिवकुमार के कार्यालय और आवास पर 2017 में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। इसके आधार पर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवकुमार के खिलाफ अपनी जांच शुरू की थी। इसके बाद, सीबीआई ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी मांगी थी।

Related Articles

Back to top button