ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस कर ट्रोल हुईं Madhuri Dixit

बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आयशा ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया था, जिसका वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है इस गाने पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी डांस पर कर रहे हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेत्री ने अपना डांस वीडियो को शेयर किया है, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वायरल गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक ओर फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उन्हें ये ट्रेंड फॉलो करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके डांस के सब दीवाने हैं और ऐसे में उन्हें इस तरह के सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए।

माधुरी दीक्षित की वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’, तो दूसरे ने लिखा, ‘अब ये ट्रेंड इरिटेटिंग बन गया है।’ वहीं, एक अन्य ने कहा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी बकवास स्टेप्स को कॉपी कर रही हैं। आपसे ये उम्मीद नहीं थी माधुरी जी।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये देखकर बहुत दुख हो रहा है माधुरी दीक्षित को ये ट्रेंड फॉलो करना पड़ रहा है।’ इसी तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर किए हैं।

Related Articles

Back to top button