ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कहा था-भारत के अभिन्न अंग तोड़ने का काम गांधी परिवार ने किया, कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने किया पलटवार

बुरहानपुर (म.प्र.): सांसद ज्ञानेश्वर पाटिलभारत जोड़ो यात्रा को लेकर खंडवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का एक बयान विवादों के घेरे में आ गया है। सांसद ने बयान दिया था कि गांधी परिवार देश के लिए अच्छा काम करता तो राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती।वहीं बांग्लादेश, पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए सांसद ने कहा था यह भारत के अभिन्न अंग थे। इसे तोड़ने का काम गांधी परिवार ने किया। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस की खोई हुई जमीन तलाशने की यात्रा है। सांसद पाटिल ने आगे कहा राहुल गांधी यात्रा के बहाने महलों से बाहर निकले। उन्हें मोदी सरकार और शिवराज सरकार का विकास कार्य देखने को मिलेगा।दरअसल यह बयान सांसद ने दो दिन पहले दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर भी इसका कांग्रेस विरोध कर रही है।इधर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा- खंडवा सांसद का बयान ठीक नहीं है। उन्हें सही जानकारी नहीं है। वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान और बंग्लादेश देश का अभिन्न अंग थे और उसे तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया।शायद उन्हें मालूम नहीं कि जिस संसद में वह बैठते हैं उसी संसद में उन्हीं के नेता स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंग्लादेश बनाने को लेकर स्व. इंदिरा गांधी, जिन्होंने बंग्लादेश बनाया था, उन्हें दुर्गा के अवतार से नवाजा था।केके मिश्राशहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने भी बयान जारी कर सांसद के बयान का विरोध करते हुए कहा तुमने तो सब कुछ बेच दिया। राहुल गांधी भारत जोड़ने निकले हैं। इनके नेताओं को आधी अधूरी जानकारी है।

Related Articles

Back to top button