ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चाः जावेद पिण्डारी समीर चौधरी निकाय चुनाव प्रभारी बने

बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जावेद पिण्डारी और समीर चौधरी को निकाय चुनाव के प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद का चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की  नीतियों कार्यक्रम और उद्देश्य से जनता को सीधे जोड़े।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र सिद्धेश सिन्हा मो. सलीम रन बहादुर यादव अरविन्द सोनकर अयाज अहमद आदि ने बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि भाजपा के कुशासन और स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार से ऊबे मतदाता बदलाव चाहते हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी जन विश्वास पर खरा उतरेगी।
सपा के मासिक बैठक में मुख्य रूप से सुमन सिंह गीता भारती ज्ञानचन्द  चौधरी अब्दुल कलाम राधेश्याम पाण्डेय राजेन्द्र चौरसिया फूलदेव यादव गुलाम गौस अखिलेश यादव निजामुद्दीन खन्ना मो. जावेद राघवेन्द्र सिंह चन्द्रेश चौधरी युगुल किशोर चौधरी अब्दुल मोईन राकेश चौधरी बालकृष्ण साहू रामकेश चौहान कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता रामकृपाल यादव हृदयराम यादव अमित सिंह सुरेन्द्र यादव मो. स्वालेह जोखूलाल यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button