ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
लाइफ स्टाइल

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई समस्याओं से मिलती है राहत

कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में सहायता करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी का सेवन करने से आप जवां और फिट नज़र आ सकते हैं।

2. गठिया और सूजन वाले जोड़ों को राहत दिलाता है

प्राचीन काल से ही तांबे का इस्तेमाल गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने के किया जाता है। क्योंकि इसमें प्लैकेटिंग गुण शामिल होता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में होने वाले दर्द में यह बेहद लाभकारी है।

3. एनीमिया को दूर करता है

तांबे में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। एनीमिया के जोखिम को कम करने में कॉपर काफी फायदेमंद हैं। बॉडी में तांबे की कमी से एनीमिया हो सकता है। इसलिए एक गिलास पानी आपके रक्तप्रवाह में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में सहायता करता है।घावों को तेजी से भरने में, वजन को घटाने में, पाचन में सुधार करने के लिए, हाई ब्लड प्रेशर, बेड कोलेस्ट्रॉल, थायराइड ग्रंथि के कामकाज को नियंत्रित करने, त्वचा के स्वास्थ्य और मेलेनिन उत्पादन को बढ़ाने और रोगाणुरोधी संक्रमण से लड़ने में तांबे के बर्तन में रखा पानी काफी लाभकारी है।

तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल के जरूरी नियम

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के लिए इसे करीब 7 से 8 घंटे तक बर्तन में ही रखकर छोड़ दें। ऐसा करने से कॉपर के सारे गुण पानी में आ जाते हैं।
वैसे तो आप कभी भी इस पानी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इसके लाभ काफी बढ़ जाते हैं। पानी को कभी एक सांस में नहीं पीना चाहिए। बल्कि इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं।
तांबे के पानी की तासीर गर्म होती है। इसलिए एसिडिटी के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी और हृदय रोगियों को इस पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। तांबे के बर्तन में दूध, खट्टी चीजें और अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
यदि आप तांबे की बोतलों को रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें सप्ताह में दो बार जरूर साफ करें। जिससे उसके पानी के फायदे आपको मिल सकें।

Related Articles

Back to top button