ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

फिरोजाबाद में आरक्षण सूची जारी होते ही निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने का क्रम शुरू हो गया है। आपत्तियां सात दिन तक दर्ज की जाएंगी। आरक्षण जारी होने के बाद निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।शासन की ओर से गुरुवार को आरक्षण जारी हुआ था, जिसमें फिरोजाबाद नगर निगम के 70 वार्डों के साथ-साथ टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज के 25-25 एवं एका, मक्खनपुर के 15-15 और जसराना के 11 एवं फरिहा के दस वार्डों के सदस्य पद की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। आरक्षण सूची में वार्ड का आरक्षण बदलने के साथ ही इन प्रत्याशियों को नया ठिकाना तलाशना होगा, जिनका मन के मुताबिक आरक्षण नहीं हो सका।आरक्षण सूची को किया जाएगा फाइनलचुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों ने आरक्षण तय करने वालों पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति को दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सुबह से ही नगर निगम में ही काफी संख्या में दावेदार अपने अभिलेखों के साथ-साथ आपत्ति पत्र के लेकर पहुंचे थे। वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति एक सप्ताह तक दर्ज कराई जा सकेंगी। आपत्तियों का निस्तारण हो जाने के साथ ही आरक्षण सूची को फाइनल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button