ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

कुरियर पहुंचाने का झांसा देकर पूछा ओटीपी,दो खातों से उड़ाए रुपये

हरियाणा | साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं। सोनीपत के गांव मुकीनपुर की रहने वाली महिला ने साइबर ठगों पर कुरियर पहुंचाने का झांसा दे ओटीपी पूछकर उनके दो खातों से 59 हजार 700 रुपये निकालने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर उनके बेटे को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव मुकीनपुर निवासी मुकेश कुमारी ने एसपी के दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी है। उनके मोबाइल नंबर पर 13 मार्च को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल को उनके बेटे तनीष ने रिसीव किया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका कुरियर आया है, लेकिन घर का पता कंफर्म नहीं हो रहा है। घर का पता एक्टिवेट करना आवश्यक है। इसके लिए वह ओटीपी भेज रहे हैं। आप ओटीपी बता देना, जिसके बाद कल आपका कुरियर आ जाएगा।

इस पर उनके बेटे ने फोन पर आए ओटीपी को साइबर ठग से साझा कर लिया। जिसके उनके दो बैंक खातों से पैसे निकल गए। एक बैंक खाते से 6000 रुपये, 6000 रुपये, 5940 रुपये, 6000 रुपये, 5940 रुपये और 13980 रुपये तथा दूसरे बैंक खाते से 5940 रुपये, 5940 रुपये और 3960 रुपये निकल गए। उन्होंने अपने स्तर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत दी। एसपी कार्यालय से मामले की जांच बहालगढ़ थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button